नीतीश पर आजम ने कसा तंज, कहा- हर बार त्याग करने पर मिली सत्ता

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Jul, 2017 07:03 PM

azam taunts on nitish  said tanaji

बिहार में सत्ता पलट पर सपा के कद्दावर नेता आजम खान ने जुदा अंदाज में नीतीश कुमार पर तंज कसा है। आजम खान ने कहा, ''नीतीश ने कई मौकों पर बहुत त्याग किया है।

लखनऊः बिहार में सत्ता पलट पर सपा के कद्दावर नेता आजम खान ने जुदा अंदाज में नीतीश कुमार पर तंज कसा है। आजम खान ने कहा, 'नीतीश ने कई मौकों पर बहुत त्याग किया है। वो त्यागी व्यक्ति है। एक बार त्यागने पर सत्ता मिली। दूसरी बार त्यागने पर सत्ता मिली। अब उनका नाम नीतीश त्यागी होना चाहिए।'

नीतीश की तीखी आलोचना
नीतीश की तीखी आलोचना करते हुए सपा नेता ने कहा, 'अभी तक त्याग का इतना बड़ा फल नहीं मिलते देखा। काफी मायूसी हुई है। उनसे अगर बीजेपी के साथ सरकार बनाएंगे तो वहां मोदी जी होंगे, बराक ओबामा तो नहीं होंगे... अखिलेश यादव नहीं होंगे...'।

नीतीश ने महागठबंधन की कमर में घोंपा खंजर 
भाजपा से हाथ मिलाकर नीतीश ने महागठबंधन की कमर में खंजर घोंप दिया। हमें क्या, हमने सादा चश्मा लगा रखा है। धूप में कलर का लगा लेते हैं। नीतीश ने बहुत लोगों को दिल तोड़ा। गद्दी तो उन्हें मिल गई, लेकिन देश की राय उनके बारे में अच्छी थी, वो अब नहीं रही। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!