यकीन कर पाना मुश्किल लेकिन सच, महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म (Pics)

Edited By ,Updated: 23 Sep, 2016 11:37 AM

women hospital doctor children

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के एक अस्पताल में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया। इन चारों बच्चों में 2 बेटियां और 2 बेटे हैं।

मेरठ(आदिल रहमान): उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के एक अस्पताल में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया। इन चारों बच्चों में 2 बेटियां और 2 बेटे हैं। जन्म लेने के कुछ समय बाद ही 4 बच्चों में से एक ने दम तोड़ दिया। फिलहाल बाकी के 3 बच्चे स्वस्थ बताए जा रहे हैं और उन्हें नर्सरी में रखा गया है।

शादी के 4 साल बाद दिया 4 बच्चों को जन्म
जानकारी के अनुसार मेरठ के पल्लवपुरम थाना अन्तर्गत खरनौदा गांव के रहने वाले मनीष की शादी चार साल पहले ज्योति से हुई थी। दोनों चार साल से निःसंतान थे। कई डॉक्टरों को से इलाज चला लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद में दोनों ने मेरठ की ही एक गाईनोलॉजिस्ट से इलाज कराया और आखिरकार ज्योति गृभवती बनी। गर्भवती होने के 7 महीने बाद ही ज्योति को प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद उसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

अस्पताल में देर रात उसे डॉक्टरों ने ऑपरेट किया और उसने चार नवजातों को जन्म दिया। इन नवजातों में से 2 बेटे और 2 बेटियां हैं। हालांकि एक नवजात एबनॉर्मल था जिस कारण उसकी मृत्यु हो गई। बाकि तीनों मासूमों को नर्सरी में रखा गया है और तीनो ही स्वस्थ हैं। बच्चों का वजन औसतन डेढ़ किलो है। वहीं बच्चों की मां भी स्वस्थ है। परिजनों और घर में ख़ुशी का माहौल है। अस्पताल में बच्चों को देखने वालो का तांता लगा हुआ है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!