UP में खत्म होगा सपा व बसपा का खेल: गडकरी

Edited By ,Updated: 30 Sep, 2016 07:31 AM

nitin gadkari sp bsp

नगर के नुमाइश मैदान पर केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने एक रैली में कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा का खेल खत्म होगा।

बुलन्दशहर: नगर के नुमाइश मैदान पर केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने एक रैली में कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा का खेल खत्म होगा। भाजपा उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बना रही है। सपा व बसपा ने पूरे प्रदेश को तबाह कर दिया है क्योंकि जब-जब प्रदेश में बसपा व सपा की सरकार आई है तब-तब प्रदेश में जातिवाद व मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति हो रही है और पूरे प्रदेश में चाचा-भतीजे का खेल खत्म हो गया है। भाजपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

 नितिन गडकरी ने मेरठ से बुलन्दशहर के फोरलेन मार्ग का भी शिलान्यास करने की घोषणा की। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में सपा सरकार के खिलाफ माहौल पैदा हो रहा है। केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों के लिए जन कल्याण योजनाएं चला रही है।

इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, पूर्व मंत्री विरेन्द्र सिंह सिरोही, डा. छत्रपाल सिंह, पूर्व विधायक मुंशी लाल गौतम, होराम सिंह, सांसद भोला सिंह, भाजपा नेता अमित बंसल, भाजपा नेता सुनील सिरोही, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीराज सिंह, पुष्पेन्द्र ठाकुर व अन्य कार्यकत्र्ता भी उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!