बजरंग दल का विवादित बयान, एक लड़की के बदले उठाओ 2 लड़कियां

Edited By ,Updated: 30 Jun, 2016 07:28 AM

meerut bajrang dal girl

बागपत जिले के बिनोली थाना क्षेत्र के जोहड़ी गांव से लड़की के प्रेमी संग भागने के मामले में पंचायत के तुगलकी फरमान के बाद अब बजरंग दल का विवादित बयान सामने आया है...

मेरठ: बागपत जिले के बिनोली थाना क्षेत्र के जोहड़ी गांव से लड़की के प्रेमी संग भागने के मामले में पंचायत के तुगलकी फरमान के बाद अब बजरंग दल का विवादित बयान सामने आया है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को हुई पंचायत में ग्रामीणों ने निर्णय लिया था कि अगर लड़की बरामद नहीं होती तो आरोपी पक्ष की एक लड़की को उठा लिया जाएगा और उसे तब तक नही छोड़ा जाएगा जब तक उनकी लड़की वापस नहीं लौट आती।

पंचायत के फरमान को जायज ठहराते हुए बजरंग दल के जिला संयोजक विनोद खिन्दोड़ा ने कहा है कि अगर 7 दिन के अंदर लड़की की बरामदगी नहीं होती तो आरोपी परिवार की एक नहीं 2 लड़कियों को उठा लिया जाएगा। विनोद खिन्दोड़ा ने कहा कि लड़कियों को उठाने के बाद ही आरोपी पक्ष को अक्ल आएगी। खिन्दोड़ा ने यह विवादित बयान स्थानीय बिनोली थाना पुलिस की मौजूदगी में दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!