Edited By ,Updated: 26 Nov, 2015 03:23 PM
भारतीय जनता पार्टी ने आज आरोप लगाया कि ठीक एेसे समय जब दुनिया के तमाम देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थाई सदस्यता...
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने आज आरोप लगाया कि ठीक एेसे समय जब दुनिया के तमाम देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थाई सदस्यता का समर्थन कर रहे हैं, कांग्रेस देश में असहिष्णुता का दुष्प्रचार कर रही है। पार्टी प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने यहां संवाददाताआें से कहा, ‘‘एेसे समय जब विश्व के अधिकतर देश भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता दिए जाने का समर्थन कर रहे हैं, कांग्रेस जानबूझ कर देश में असहिष्णुता होने का दुष्प्रचार कर रही है।’’
हुसैन ने सवाल किया कि पी वी नरसिंह राव, इन्दिरा गांधी और राजीव गांधी के राज में जो हालात थे, क्या आज उससे खराब स्थिति है? उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे पर कांग्रेस के साथ बहस करने को तैयार है। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पहले भाजपा से लड रही थी, फिर सरकार से लडऩे लगी और अब देश के खिलाफ लड़ रही है। उन्होंने कहा, ‘‘कांगे्रस से हमारी अपील है कि भाजपा से लड़ें, सरकार से भी लडें लेकिन देश को बदनाम ना करें।’’ जब योगी आदित्यनाथ और साक्षी महाराज सरीखे भाजपा नेताआें की उत्तेजक टिप्पणियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कई बार उनके बयान निजी होते हैं।
देश की सवा सौ करोड जनता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह बयान याद रखना चाहिए कि उनके लिए संविधान ही सबसे बडा धर्मग्रन्थ है। आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। बिहार में भाजपा की करारी हार और उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में शाहनवाज ने कहा कि बिहार में हम अंकगणित से हार गए। हर मैच अलग होता है। जो लोग यह समझ रहे हैं कि हम उत्तर प्रदेश में कमजोर हैं, वे गलतफहमी में हैं। हमें भरोसा है कि उत्तर प्रदेश में हम दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएंगे।