Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Dec, 2017 10:26 AM
नगर पंचायत ठिरिया निजामत खान के सदस्य का चुनाव जीतने वाले मोहम्मद उस्मान की शपथ लेने से पहले ही दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि नगर पंचायत सदस्य मोहम्मद उस्मान (55) बरेली के कचहरी रोड पर मस्जिद के सामने चाय का होटल चलाते हैं।
बरेली(उत्तर प्रदेश): नगर पंचायत ठिरिया निजामत खान के सदस्य का चुनाव जीतने वाले मोहम्मद उस्मान की शपथ लेने से पहले ही दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि नगर पंचायत सदस्य मोहम्मद उस्मान (55) बरेली के कचहरी रोड पर मस्जिद के सामने चाय का होटल चलाते हैं।
जानकारी के अनुसार सुबह समोसे के लिए आलू छीलते समय उन्हें घबराहट हुई और वह गिर पड़े। उनका भतीजा तत्काल उन्हें अस्पताल ले गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने बताया कि उस्मान की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।
उस्मान नगर पंचायत सदस्य का चुनाव पूर्व 3 बार लड़ चुके हैं। इस बार वह रालोद के टिकट पर चुनाव लड़कर जीते। शपथ ग्रहण से पहले ही उनकी मौत हो गई। रालोद के जिलाध्यक्ष बाकर अली ने बताया मोहम्मद उस्मान उनकी पार्टी के बड़े सक्रिय कार्यकर्त्ता थे।