जानिए, ऐसा क्या हुआ कि सजे मंडप से मां-बाप सहित दुल्हन को उठा ले गई पुलिस

Edited By ,Updated: 30 Apr, 2016 08:57 AM

kanpur minor marriage woman

उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के ग्वालटोली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग की शादी कराने का मामला सामने आया है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने लड़की के मां-बाप और रिश्तेदारों...

कानपुर: उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के ग्वालटोली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग की शादी कराने का मामला सामने आया है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने लड़की के मां-बाप और रिश्तेदारों को 5 घंटे तक थाने में बैठाए रखा। लेकिन बाद में पुलिस ने महिला पार्षद के कहने पर चेतावनी देकर छोड़ दिया। 

जानकारी के अनुसार कानपुर जिले के परमट इलाके के निवासी संजू कश्यप एक रिक्शा चालक है। संजू के 2 लड़के और एक 1 लड़की है। संजू का कहना है कि उसकी लड़की बालिग है और उसकी उम्र अब 18 साल 9 महीने हैं। लेकिन जब पुलिस ने लड़की का सर्टिफिकेट देखा तो उसके हिसाब से उसकी उम्र 13 साल 9 महीने है। जबकि लड़की के पिता का कहना कि उनका जन्म 1998 में हुआ था और अब वह 18 साल की हो चुकी है। 

लड़की की मां अंजना का कहना है कि उनकी तबीयत अक्सर खराब रहती है इसलिए वे अपनी बेटी की शादी कर रहे हैं। अगर इस खराब हालत में उन्हें कुछ हो गया तो उनकी लड़की का कौन ख्याल रखेगा। अंजना का कहना है कि उनकी बेटी बालिग हो चुकी है। सर्टिफिकेट बनाते समय गलती से जन्मतिथि का दिन गलत लिख गया था। हम लोग अनपढ़ है और पढ़ना लिखना नहीं जानते। 

लड़की के पिता संजू का कहना है कि  कानपुर रेलबाजार लखनऊ फाटक के पास मौजूद जोखी राम गेस्ट हाऊस में शादी की तैयारी चल रही थी। गोविंदनगर इलाके के निवासी संदीप (25) की बारात इसी गेस्ट हाऊस में आनी थी। परिजनों और बारातियों को मिलाकर 200 लोगों के लिए खाना बनाया जा रहा था। 

वहीं दूसरी तरफ इस मामले में एस.ओ. शाहिद सिद्दिकी का कहना है कि शुक्रवार को कुछ लोगों ने थाने में आकर एक पत्र दिया। जिसमें लड़की के नाबालिग होने की बात लिखी गई थी। पत्र में 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' का हवाला देकर शादी को रोकने की बात कही गई थी। एस.ओ. शाहिद सिद्दकी के अनुसार अगर लड़की की शादी हो जाती तो लड़की के मां-बाप दोनों को बाल विवाह के अपराध में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाता।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!