Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Dec, 2017 07:38 PM
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को रांची स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय ''ऊर्जा संवाद'' का दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि रघुवर सरकार बनने के बाद से ही राज्य के भिन्न-भिन्न जिलों में बिजली...
रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को रांची स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय 'ऊर्जा संवाद' का दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि रघुवर सरकार बनने के बाद से ही राज्य के भिन्न-भिन्न जिलों में बिजली पहुंचाए जाने का काम शुरु कर दिया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य के विकास के लिए कई कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राज्य में आकर यहां की संपन्नता के साथ-साथ राज्यवासियों की परेशानियों को भी सुना।
रघुवर दास ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी के राज्य में आने के बाद से रघुवर सरकार ने यह लक्ष्य तय किया कि 2020 तक राज्य को पावर हब बनाया जाएगा। इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि कृषि के लिए किसानों को खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाए गए हैं। राज्य को विकसित देशों के साथ मिलाना है।