Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Nov, 2017 05:25 PM
बिहार के राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने झारखंड की रघुवर सरकार पर जमकर निशाना साधा है। लालू यादव ने गुरुवार को रांची में सीबीआई कोर्ट में पेश होने के उपरान्त कहा कि झारखंड में सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। लालू ने रघुवर सरकार पर तंज...
रांचीः बिहार के राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने झारखंड की रघुवर सरकार पर जमकर निशाना साधा है। लालू यादव ने गुरुवार को रांची में सीबीआई कोर्ट में पेश होने के उपरान्त कहा कि झारखंड में सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है।
लालू ने रघुवर सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार की कोई भी रणनीति काम नहीं कर रही है। वर्तमान सरकार ने जीएसटी और नोटबंदी लागू करके लोगों को बेरोजगारी कर दिया है।
राजद अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी के अध्यक्ष बनते ही देश के विपक्षी दलों ने मिलकर भाजपा को सबक सिखाने के लिए कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर भाजपा का सफाया कर देंगी।