Edited By ,Updated: 15 Jan, 2017 09:09 PM
सीतापुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 145 है महोली। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या...
महोली विधानसभा संख्या-145
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार
सीतापुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 145 है महोली। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 23 हजार 667 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 80 हजार 113 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 43 हजार 548 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार ही चुनाव हुआ है। जिसमें समाजवादी पार्टी के अनूप गुप्ता ने बाजी मारी थी। इन चुनावों में समाजवादी पार्टी के लिए डगर बेहद कठिन है। क्योंकि अब पार्टी के अंदर की लड़ाई सार्वजनिक हो चुकी है। और ऐसे में स्वाभाविक रूप से पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। और इसका फायदा बाकी दलों को होगा। देखना होगा कि जनता किस पार्टी के नुमाइंदे पर इस बार विश्वास जताती है।
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के अनूप कुमार गुप्ता ने बीएसपी के महेश चंद्र मिश्रा को मात दी थी। कांग्रेस के गया प्रसाद तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि पीइसीपी के आर ए सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें