जलेसर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

Edited By ,Updated: 12 Jan, 2017 02:58 PM

jalesar assembly constituency up election 2017

एटा जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 106 है जलेसर। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा में कुल मतदाताओँ की संख्या

जलेसर विधानसभा संख्या-106
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

एटा जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 106 है जलेसर। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा में कुल मतदाताओँ की संख्या 2 लाख 54 हजार 207 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 42 हजार 916 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 11 हजार 287 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में इस सीट पर दो बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। जबकि एक बार भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी जीता है। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन जैसे हालात पार्टी के भीतर हैं। वे कतई ये नहीं दर्शा रहे कि इस चुनाव में जनता उनके साथ जाने को तैयार होगी। क्योंकि पार्टी में दो धंड़े बंटे हैं। अखिलेश समर्थक अलग पार्टी की मांग पर हैं। और मुलायम समर्थक अपनी मांगों पर अड़े हैं। लिहाजा इस युद्ध में अन्य दलों को फायदा मिलना स्वाभाविक है।
               PunjabKesari
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
16 वीं विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के रंजीत सुमन ने बीएसपी के ओमप्रकाश दलित को हराया था। कांग्रेस के अनर सिंह दिवाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी की मिथिलेश कुमारी चौथे स्थान पर रही थीं।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनाव में बीजेपी के कुंवर सिंह ने बीएसपी के रनवीर सिंह कश्यप को हराया था। समाजवादी पार्टी के अनर सिंह दिवाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर कांग्रेस की सुधा कुमारी रही थी।
               PunjabKesari 
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के अनर सिंह दिवाकर ने बीजेपी के राम सिंह रावल को हराया था। बीएसपी के रघुवीर सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि आरटीकेपी के चंद्रपाल चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!