Edited By ,Updated: 18 Jan, 2017 02:38 PM
लखनऊ जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 169 है बख्शी का तालाब। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या...
बक्शी का तालाब विधानसभा संख्या- 169
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार
लखनऊ जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 169 है बख्शी का तालाब। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 22 हजार 901 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 75 हजार 971 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 46 हजार 928 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली थी। जबकि दूसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली थी। इस बार समाजवादी पार्टी के लिए सीट पर साख बचाने में मुश्किल होगी। क्योंकि पार्टी बुरी तरह खेमेबाजी से गुजर रही है। लिहाजा इसका सियासी फायदा अन्य दलों को होगा। देखना होगा कि किस पार्टी को इसका सबसे ज्यादा फायदा होता है।
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
16 वीं विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी की गोमती यादव ने बीएसपी के नकुल दुबे को हराया था। कांग्रेस की श्रीमती सुनीता सिंह तीसरे स्थान पर रही थीं। जबकि बीजेपी के संजय कुमार सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें