तस्वीरों में देखिए, बुर्का पहनकर महिला से छेड़छाड़ करना VHP नेता को पड़ा महंगा

Edited By ,Updated: 10 Oct, 2016 01:16 PM

vhp leader woman beating police

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में VHP का एक पदाधिकारी मोहर्रम के जुलूस में बुर्का पहने पकड़ा गया।

इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में VHP का एक पदाधिकारी मोहर्रम के जुलूस में बुर्का पहने पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि आरोपी और उसका एक साथी बुर्का पहनकर जुलूस में पहुंचे और एक महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। इसी दौरान लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर डाली।

क्या है मामला?
विश्‍व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक यादव और उसका एक साथी शनिवार की रात बुर्का पहनकर मऊआइमा के मानी उमरपुर में मोहर्रम के जुलूस में छिपकर पहुंचे थे। यहां पहुंचकर दोनों एक महिला से छेड़छाड़ कर रहे थे। शक होने पर जब लोगों ने उनका बुर्का खुलवाया तो सच्चाई जान सब हैरान रह गए। सच्चाई पता लगने पर लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई की और फिर उन्हे पुलिस के हवाले कर दिया।

7 के खिलाफ कराई FIR
इस मामले में पुलिस ने रविवार को अभिषेक और उसके साथी के खिलाफ छेड़खानी और जुलूस को परेशान करने के मामले में एफआईआर दर्ज की। शिकायत में लिखा गया है कि अभिषेक अपने एक साथी के साथ महिलाओं के बीच बैठा था। दोनों ने उनसे छेड़छाड़ की और लोगों को परेशान किया।

आपको बता दें कि पोस्टर और बैनर में अपने आप को भाजपा नेता 'हिंदू अभिषेक यादव' लिखने वाला आरोपी पहले भी दंगा और सांप्रदायिक विवाद भड़काने के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी जेल में रहते हुए जीता था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!