पोस्टरबाजी को लेकर विवाद में फंसे वरुण गांधी

Edited By ,Updated: 13 Jun, 2016 04:10 PM

allahabad varun gandhi posters bjp

इलाहाबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान शहर में लगे सुल्तानपुर के सांसद वरुण गांधी के पोस्टरों की भरमार को उत्तर प्रदेश में भाजपा के मिशन-265 के नेतृत्व को लेकर...

इलाहाबाद:  इलाहाबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान शहर में लगे सुल्तानपुर के सांसद वरुण गांधी के पोस्टरों की भरमार को उत्तर प्रदेश में भाजपा के मिशन-265 के नेतृत्व को लेकर उनकी दावेदारी के तौर पर देखा जा रहा है और पार्टी नेतृत्व में इस बात को लेकर गहरी नाराजगी जताई गई है। 

इलाहाबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आयोजन के मौके पर शहरभर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एवं अन्य भाजपा नेताओं के पोस्टर लगाए गए हैं जिनमें वरुण गांधी के पोस्टरों की भरमार है। भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री संजय जोशी के पोस्टर एवं बैनर कई जगह दिखाई दिए। गांधी के पोस्टरों को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा के चेहरा बनने की दावेदारी से जोड़ कर देखा जा रहा है। 

पार्टी के सूत्रों ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की भी जानकारी में यह बात आई है और पार्टी नेतृत्व इस प्रकार की पोस्टरबाजी से नाखुश है। पार्टी नेतृत्व ने कहा कि पोस्टर लगाने से कोई दावेदार नहीं बन जाता है। सूत्रों ने बताया कि गांधी को इस बात की ताकीद भी कर दी गई है कि अपने क्षेत्र के बाहर किसी भी राजनीतिक गतिविधि के लिए स्थानीय इकाई को विश्वास में लिया जाना चाहिए।

इस तरह की गतिविधियों से श्री गांधी की दावेदारी पर उलटा असर ही पड़ सकता है। इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ नाथ सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि वह वरुण गांधी के शुभचिंतक हैं लेकिन निश्चित तौर पर पार्टी की पहल पर ये पोस्टर नहीं आए। 

सपा और भाजपा में छिड़ा पोस्टर वार : संगम नगरी इलाहाबाद में भाजपा की शुरू हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बैठक के दौरान शहर में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) और भाजपा के बीच पोस्टर युद्ध छिड़ गया है। के.पी. कालेज मैदान पर आयोजित कार्यकारिणी की बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल स्थानीय परेड मैदान पर परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे। 

गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन तट पर स्थित इस शहर के हर गली-चौराहे पर पिछले कुछ दिनों से भाजपा नेताओं के झंडे-बैनर छाए हुए थे मगर रात सपा कार्यकर्त्ताओं ने राज्य की अखिलेश यादव सरकार की उपलब्धियों को दर्शाते पोस्टर और होर्डिंग लगाने शुरू कर दिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!