डॉन मुन्ना बजरंगी का शार्प शूटर धर्मेन्द्र गिरफ्तार

Edited By ,Updated: 17 Aug, 2016 08:12 AM

allahabad don munna bajrangi sharp shooter

यू.पी.एस.टी.एफ. ने मंगलवार को माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी के शार्प शूटर और 50 हजार के ईनामी धर्मेन्द्र सिंह को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है...

इलाहाबाद: यू.पी.एस.टी.एफ. ने मंगलवार को माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी के शार्प शूटर और 50 हजार के ईनामी धर्मेन्द्र सिंह को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। एस.टी.एफ. को धर्मेन्द्र के पास से 32 बोर की पिस्टल, कारतूस और एक खाली खोखा बरामद हुआ।

एस.टी.एफ. ने बताया कि 50 हजार का ईनामी बदमाश धर्मेन्द्र उर्फ रिंकू सिंह सोरांव का रहने वाला है। वह मुन्ना बजरंगी के लिए काम करता था। बता दें कि मुन्ना बजरंगी झांसी जेल में बंद है। मुन्ना बजरंगी के कहने पर धर्मेन्द्र ठेकेदारों से वसूली और कमीशन बटोर कर उस तक रुपए पहुंचाता था। मिर्जापुर में 2014 में हुए ट्रिपल मर्डर में भी धर्मेन्द्र वांटेड था। उस पर 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित था।

एस.टी.एफ. को मंगलवार को सूचना मिली कि धर्मेन्द्र सिंह ने यमुनापार में कहीं शरण ली है। सर्विलांस की मदद से एस.टी.एफ. ने उसे ट्रेस करना शुरू किया। सोमवार रात में घेराबंदी कर उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया, जहां औद्योगिक क्षेत्र की पुलिस और एस.टी.एफ. की संयुक्त कार्रवाई में धर्मेन्द्र पकड़ा गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!