उत्तराखंड कांग्रेस ने किया संगठन विस्तार... यशपाल आर्य बने नेता प्रतिपक्ष, करण महरा को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

Edited By Nitika,Updated: 13 Apr, 2022 12:18 PM

uttarakhand congress expanded its organization

कांग्रेस ने उत्तराखंड में संगठन विस्तार किया है। उन्होंने करण महरा को प्रदेश अध्यक्ष का पदभार सौंपा है जबकि यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। वहीं भुवन चंद कापड़ी को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया।

 

हल्द्वानीः कांग्रेस ने उत्तराखंड में संगठन विस्तार किया है। उन्होंने करण महरा को प्रदेश अध्यक्ष का पदभार सौंपा है जबकि यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। वहीं भुवन चंद कापड़ी को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया। बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष तीनों कुमाऊं से हैं।
PunjabKesari
नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने कहा कि उत्तराखंड में जनता की आवाज़ को सड़क से सदन तक उठाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस आलाकमान का आभार जताते हुए कहा कि अभी नई सरकार का गठन हुआ हैं। अब देखना यहीं हैं कि सरकार का रोड मैप क्या हैं और सरकार किस तरह काम करती हैं, लेकिन विपक्ष बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर जनता की आवाज़ को बुलन्द करने का काम करेगी।

वहीं कांग्रेस किस तरह पार्टी में सामंजस्य बनाएगी, इस पर यशपाल आर्य ने कहा कि इससे पहले भी इस तरह के प्रयोग हुए हैं। यहीं नहीं भाजपा में भी इस तरह का प्रयोग हुआ हैं, लिहाजा कुमाऊं और गढ़वाल को बांटना ठीक नहीं हैं और पूरे उत्तराखंड के अंदर एकजुट होकर काम किया जाएगा। आगामी नगर निगम चुनाव, पंचायत चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव कांग्रेस पूरी तालमेल के साथ और एकजुट होकर लड़ेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!