राज्यपाल ने मंगला माता के जन्मदिन पर महिलाओं को वितरित किए साड़ी और शॉल

Edited By Nitika,Updated: 17 Oct, 2020 03:36 PM

the governor distributed saris and shawls to women

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में हंस फाउंडेशन की मंगला माता के जन्मदिवस पर महिलाओं को साड़ी तथा शॉल वितरित किए।

 

देहरादूनः उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में हंस फाउंडेशन की मंगला माता के जन्मदिवस पर महिलाओं को साड़ी तथा शॉल वितरित किए।

राज्यपाल ने कहा कि मंगला माता मानवता के समग्र कल्याण हेतु समर्पित हैं तथा लाखों लोगों के जीवन को नई दिशा प्रदान कर रही हैं। उन्होंने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की है। राज्यपाल ने कहा कि महिलाओं को संगठित होकर कार्य करने की जरूरत है। कमजोर वर्गों की महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उद्यमशीलता को अपना सकती हैं। निर्धन महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के रूप में सगंठित करके तथा ऋण लेकर छोटे-छोटे उद्यम स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित करना होगा।

वहीं बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में निर्धन बस्तियों से आई महिलाओं से उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने महिलाओं को स्वयं सहायता समूह बनाकर स्वरोजगार के कार्य करने के लिये प्रोत्साहित किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को महिलाओं की हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!