आज उत्तराखंड के दौरे पर आएंगी थाईलैंड की राजकुमारी महाचक्री सिरिंधोर्न

Edited By Nitika,Updated: 13 Feb, 2020 10:38 AM

thailand princess will visit uttarakhand today

थाईलैंड की राजकुमारी महाचक्री सिरिंधोर्न आज उत्तराखंड के दौरे पर आ रही हैं। वह अपने दौरे के दौरान नैनीताल जिले के ओखलकांडा के देवस्थल में आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान एवं शोध संस्थान (एरीज) की ओर से लगाई गईं एशिया की सबसे बड़ी दूरबीन का निरीक्षण करेंगी।

नैनीतालः थाईलैंड की राजकुमारी महाचक्री सिरिंधोर्न आज उत्तराखंड के दौरे पर आ रही हैं। वह अपने दौरे के दौरान नैनीताल जिले के ओखलकांडा के देवस्थल में आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान एवं शोध संस्थान (एरीज) की ओर से लगाई गईं एशिया की सबसे बड़ी दूरबीन का निरीक्षण करेंगी। राजकुमारी के शाही दौरे को लेकर प्रशासन चौकन्ना हो गया है।

उच्च पदस्थ सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि थाईलैंड के सुरक्षा अधिकारियों की एक टीम पहले ही उत्तराखंड के पंतनगर पहुंच गई है। राजकुमारी एयर इंडिया के विशेष विमान से दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर ऊधमसिंह नगर जिले स्थित पंतनगर हवाई अड्डा पहुंचेगी। यहां से वह सीधे एक निजी होटल में जाएंगी। वहां से कुछ देर बाद वह कार से नैनीताल के देवस्थल के लिए रवाना होंगी। वह सीधे देवस्थल पहुंचेंगी और एशिया की सबसे बड़ी 3.6 मीटर व्यास की देवस्थल आप्टिकल टेलीस्कोप (डीओटी) का निरीक्षण करेंगी।

वहीं सूत्रों के अनुसार वह ओखलकांडा में 6 घंटे तक रूकेंगी। इस दौरान वह गहनता से दूरबीन का निरीक्षण करेंगी। इसके बाद वह सीधे रूद्रपुर के लिए रवाना हो जाएंगी। यहां वह एक निजी होटल में ठहरेंगी। इसके बाद शुक्रवार सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर एयर इंडिया के विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

बता दें कि राजकुमारी के शाही दौरे को लेकर पुलिस तथा प्रशासन ने सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली हैं। यहां यह भी ध्यान दिला दें कि राजकुमारी के प्रस्तावित दौरे को लेकर थाइलैंड का एक दल दिसंबर में कुमाऊं के दौरे पर आया था। इस दौरान उन्होंने ऊधमसिंह नगर तथा नैनीताल जिले के अधिकारियों से महत्वपूर्ण बैठक की थी। इस दल का नेतृत्व थाईलैंड के राजदूत शुतिनथोन खोंगसक ने किया था। जिला प्रशासन की ओर से इस शाही दौरे को गोपनीय रखा गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!