गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाना सरकार का ऐतिहासिक कदमः BJP प्रदेश अध्यक्ष

Edited By Nitika,Updated: 09 Jun, 2020 12:10 PM

statement of bjp state president on garsain

उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने उत्तराखंड सरकार द्वारा भराड़ीसैंण (गैरसैंण) को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने जनता और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को बधाई दी है।

 

नैनीतालः उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने उत्तराखंड सरकार द्वारा भराड़ीसैंण (गैरसैंण) को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने जनता और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को बधाई दी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार के इस कदम को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इसे हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान अपने दृष्टि पत्र में गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने का जनता के साथ जो वादा किया था, वह अब पूरा हो गया है।

बता दें कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने के फैसले के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि गैरसैंण को राज्य की आदर्श राजधानी के रूप में विकसित किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!