मोदी के जन्मदिन पर बंशीधर भगत ने किया पौधारोपण, कहा- वह कर्तव्य, सेवा और विकास के त्रिवेणी

Edited By Nitika,Updated: 17 Sep, 2020 06:29 PM

statement of bansidhar bhagat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज भाजपा के अध्यक्ष बंशीधर भगत ने देहरादून स्थित यमुना कालोनी में हरसिंगार का पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल के पदचिन्हों पर चलने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर्तव्य, सेवा तथा विकास के...

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज भाजपा के अध्यक्ष बंशीधर भगत ने देहरादून स्थित यमुना कालोनी में हरसिंगार का पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल के पदचिन्हों पर चलने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर्तव्य, सेवा तथा विकास के त्रिवेणी बने हुए हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने देश को जो ऊंचाई दी है वह अब तक संभव नहीं थी। उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी ने एक सरकार के मुखिया के तौर पर अपने कामों से आपने देशवासियों के सम्मान के लिए समर्पित किया है। उनके कामों के कारण देश को अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा हासिल हुई है।

वहीं बंशीधर भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री की अगुवाई में भारत सामाजिक आर्थिक, वैज्ञानिक और तकनीकी विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उत्तराखंड से उनका विशेष लगाव सब जानते है। इसका प्रमाण उनके द्वारा उत्तराखंड को दी गई विशेष परियोजनाएं हैं, जिनके माध्यम से प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!