हल्द्वानी में रजिस्ट्रार कानूनगो रिश्वत लेते गिरफ्तार, सतर्कता विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

Edited By Nitika,Updated: 06 Aug, 2022 11:59 AM

registrar arrested for taking bribe in haldwani

नैनीताल जिले की हल्द्वानी तहसील में कार्यरत रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल को शुक्रवार को सतर्कता विभाग की टीम ने कथित रूप से रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

 

हल्द्वानीः नैनीताल जिले की हल्द्वानी तहसील में कार्यरत रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल को शुक्रवार को सतर्कता विभाग की टीम ने कथित रूप से रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

एक शिकायतकर्ता की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग ने सुबह अपना जाल बिछाया और लाल को कथित रूप से रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता का आरोप था कि रजिस्ट्रार कानूनगो ने उससे काम करवाने के एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

वहीं पुलिस अधीक्षक, सतर्कता प्रह्लाद मीणा ने बताया की टीम रजिस्ट्रार कानूनगो से पूछताछ कर रही है, उसे बाद में अदालत में पेश किया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!