उत्तरकाशीः बड़कोट में महिला के साथ बलात्कार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Edited By Nitika,Updated: 14 Aug, 2022 10:53 AM

misdeed with woman in barkot

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के बड़कोट क्षेत्र में एक महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में उसी के गांव के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

 

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के बड़कोट क्षेत्र में एक महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में उसी के गांव के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी गोविंद (28) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने दर्ज शिकायत के आधार पर बताया कि 27 वर्षीया पीड़िता बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे अपने जानवरों को चारा देने के लिए छानी (पशुओं को रखने का स्थान) गई थी और तभी उसे अकेला पाकर गोविंद ने उसके साथ बलात्कार किया। तहरीर में पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

वहीं बड़कोट थाने के प्रभारी गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि शुक्रवार को दर्ज शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 376/506 में मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि बाद में आरोपी को राजतर तिराहा से गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!