हल्द्वानीः उत्तराखंड कांग्रेस में शिल्पी अरोड़ा की नियुक्ति के बाद कई पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे

Edited By Diksha kanojia,Updated: 06 Feb, 2021 05:11 PM

many officials resign after the appointment of shilpi arora in congress

हालांकि इन सभी पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से त्यागपत्र देने की बात कही है। गत वर्ष जून में घोषित हुई प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी में एकमात्र उपाध्यक्ष का पद संभाल रहे देहरादून निवासी विशाल मौर्या ने कल ही...

 

हल्द्वानीः उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष पद से अमरजीत सिंह को हटाकर शिल्पी अरोड़ा की हालिया नियुक्ति के बाद विभाग के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों में असंतोष व्याप्त है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के अनुमोदन पर हुई शिल्पी की नियुक्ति के बाद शुक्रवार से ही सोशल मीडिया विभाग के कई पदाधिकारी ने सोशल मीडिया के जरिए ही अपने त्यागपत्र की घोषणा कर रहे हैं।

इस क्रम में त्यागपत्र देने वाले पदाधिकारियों में फिलहाल एक प्रदेश उपाध्यक्ष और तीन प्रदेश सचिव शामिल हैं।हालांकि इन सभी पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से त्यागपत्र देने की बात कही है। गत वर्ष जून में घोषित हुई प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी में एकमात्र उपाध्यक्ष का पद संभाल रहे देहरादून निवासी विशाल मौर्या ने कल ही अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह के निकट माने जाने वाले  मौर्या ने सोशल मीडिया के जरिए ही अपने त्यागपत्र की घोषणा की है।

वहीं कार्यकारिणी में एकमात्र महिला पदाधिकारी प्रदेश सचिव दीपा खत्री ने भी सोशल मीडिया में जारी अपनी पोस्ट के जरिए त्यागपत्र देने की घोषणा की है। हल्द्वानी निवासी दीपा ने नाराजगी जाहिर करते हुए यूनीवार्ता से कहा कि आगामी वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं और एक अनुभवहीन व्यक्ति को नियुक्त करने से काम प्रभावित होता है। प्रदेश सचिव दिनेश सकलानी ने सोशल मीडिया में जारी अपनी पोस्ट के जरिए कांग्रेस सोशल मीडिया के राष्ट्रीय पदाधिकारियों से अमरजीत सिंह को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने का कारण पूछा और अपना त्यागपत्र देने की घोषणा की। प्रदेश सचिव का पद संभाल रहे अनुराग मित्तल ने भी तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!