गंगोत्री-यमुनोत्री विधायक ने अॉडिटोरियम का किया शुभारंभ, निर्माण कार्यों के लिए दी गई धनराशि

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Mar, 2018 01:53 PM

gangotri yamunotri mla inaugurates auditorium

उत्तराखंड में जिला योजना और विधायक निधि से वित्त पोषित अॉडिटोरियम का गंगोत्री विधायक गोपाल रावत, यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत और जिलाधिकारी आशीष चौहान ने संयुक्त रूप से लोकार्पण किया।

उत्तरकाशी(आशीष मिश्रा): उत्तराखंड में जिला योजना और विधायक निधि से वित्त पोषित अॉडिटोरियम का गंगोत्री विधायक गोपाल रावत, यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत और जिलाधिकारी आशीष चौहान ने संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। कार्यक्रम के बाद अॉडिटोरियम में गढ़वाली फिल्म 'बौड़गी गंगा' का प्रदर्शन किया गया। इससे पूर्व जिलाधिकारी डॉ. टौहान ने जनपद मुख्यालय में किए गए अभिनव पहल, साहसिक पर्यटन पैराग्लाइडिंग, झील के बीचों-बीच विहंगम गंगा आरती और जिला मुख्यालय शहर की ड्रोन कैमरे से बनाई गई डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। 
PunjabKesari
गढ़वाली फिल्म 'बौड़गी गंगा' का किया गया प्रदर्शन 
वहीं गंगोत्री विधायक गोपल सिंह रावत ने कहा कि अॉडिटोरियम बनाना उनका पुराना सपना था। वर्ष 2001 में अॉडिटोरियम की स्वीकृति दिलाई गई थी। भवन का निर्माण कार्य करवाया गया लेकिन कुछ कमियां रहने से उसे पूरा कर सुचारू कर दिया गया। विधायक निधि से अॉडिटोरियम के निर्माण के लिए 15 लाख रुपए की धनराशि दी गई। कलेक्ट्रेट परिसर में ऑडिटोरियम का निर्माण होने से यहां निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण कार्यो की जानकारी वीडियो और डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऑडिटोरियम के बनने से यंहा के स्थानीय कलाकारों को भी लाभ मिलेगा। कलाकारों के प्रोत्साहन के लिए वह निरन्तर कंधा से कंधा मिलाकर सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यो के लिए भी ऑडिटोरियम का उपयोग हो सके इस सोच के साथ यहां ऑडिटोरियम स्थापित किया है। 
PunjabKesari
बस अड्डे पर बनाया जाएगा म्यूज्यिम 
विधायक रावत ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए देश- विदेश से पर्यटक और श्रद्धालु दोनों धाम गंगोत्री यमुनोत्री के दर्शन करने आते है। जिला मुख्यालय में काशी विश्वनाथ के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को बस पार्किंग की समस्या ना हो इसके लिए भटवाड़ी रोड़ के पास मीनी बस अड्डा बनाने जा रहें है, जिसमें दस से पन्द्रह बस पार्क हो सके। उन्होंने कहा कि स्थानीय संस्कृति को देश-विदेश के लोग भी देख सके इसके लिए बस अड्डे पर एक म्यूज्यिम भी बनाया जाएगा। 
PunjabKesari
यमुनोत्री विधायक ने जनपदवासियों को दी बधाई 
यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ऑडिटोरियम के बनने पर जनपदवासियों को बधाई और शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन में लम्बे समय से ऑडिटोरियम की जरूरत महसूस की जा रही थी। उन्होंने कहा कि यह जनपद संस्कृति की धरोहर है और यहीं से गंगा और यमुना का उद्घम स्थल भी है। उन्होंने ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए विधायक निधि से 15 लाख रूपए दिए।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!