Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Nov, 2017 01:27 PM
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कुमाऊं दौरे के अन्तर्गत रामनगर पहुंचे। इस दौरैान उन्होंने लोगों से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में तो स्वास्थ्य सेवाएं बहुत खराब थी, लेकिन हमारी...
रामनगर: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कुमाऊं दौरे के अन्तर्गत रामनगर पहुंचे। इस दौरैान उन्होंने लोगों से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में तो स्वास्थ्य सेवाएं बहुत खराब थी, लेकिन हमारी सरकार निरंतर इसे सुधारने के प्रयास करने में लगी हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इंटरनेट में तेजी आने के बाद राज्य के सभी अस्पतालों को टेली रेडियोलॉजी से जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में 117 चिकित्सकों की नियुक्ति की जा चुकी है, उन्हें उनके पद पर तैनात किया जा रहा है। इसके साथ-साथ 2000 अर्जियों पर इंटरव्यू चल रही है।