पिथौरागढ़ विस उपचुनाव: BJP की जीत पर CM रावत ने व्यक्त की खुशी, कांग्रेस ने दी ये प्रतिक्रिया

Edited By Nitika,Updated: 28 Nov, 2019 04:45 PM

cm rawat expressed happiness over bjp victory

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की उम्मीदवार चंद्रा पंत ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की अंजू लुंठी को 3 हजार से अधिक मतों से पराजित कर सीट पर पार्टी का कब्जा बरकरार रखा है।

देहरादूनः उत्तराखंड में पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की उम्मीदवार चंद्रा पंत ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की अंजू लुंठी को 3 हजार से अधिक मतों से पराजित कर सीट पर पार्टी का कब्जा बरकरार रखा है। जहां एक तरफ पिथौरागढ़ में भाजपा की विजय पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने खुशी व्यक्त की है, वहीं दूसरी तरफ परिणाम पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

पिथौरागढ़ में भाजपा की विजय पर खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि जीत अपेक्षित थी। उन्होंने कहा कि यह सीट हमारी थी और इसके हमारे पास बने रहने से हम खुश हैं। जीत का अंतर बड़ा है। सीएम ने कहा कि हममें दोबारा भरोसा दिखाने के लिए हम क्षेत्र की जनता को धन्यवाद देते हैं।

वहीं परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा की जीत को सहानुभूति और धनबल की जीत बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनादेश को स्वीकार करती है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में मतदान का प्रतिशत बहुत कम रहा जो पिथौरागढ़ की जनता में इस उपचुनाव के प्रति उत्साह नहीं होने का संकेत है।

प्रीतम सिंह ने कहा कि अगर राज्य सरकार ने विकास के कार्यों पर ध्यान दिया होता तो जनता में मतदान के प्रति उत्साह होता। बता दें कि अंजू को 3,267 मतों के अंतर से हराया। चंद्रा को कुल 26,086 वोट मिले जबकि अंजू ने 22,819 मत हासिल किए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!