उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया गया BJP का स्थापना दिवस, पार्टी कार्यालय पहुंचे तीरथ सिंह रावत

Edited By Nitika,Updated: 07 Apr, 2021 01:26 PM

bjp foundation day celebrated with great pomp

उत्तराखंड में भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। गत कई दिनों से कोरोना संक्रमित मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी मंगलवार को स्वस्थ होकर जनता और कार्यकर्ताओं से मिलने निकल पड़े।

देहरादूनः उत्तराखंड में भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। गत कई दिनों से कोरोना संक्रमित मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी मंगलवार को स्वस्थ होकर जनता और कार्यकर्ताओं से मिलने निकल पड़े। वह बीजापुर गेस्ट हाउस में जनता की समस्याएं सुनने के बाद पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने भाग लिया।

इस कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री और पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने जनसंघ से लेकर भाजपा तक के कार्यकाल की चर्चा की। उन्होंने बताया कि हम जन बल से किस तरह आगे बढ़ें। उन्होंने संसदीय सीटों की भी चर्चा की तथा कहा कि 1951 में गठित भारतीय जनसंघ पहले चुनाव में तीन सीट, दूसरे चुनाव में सात सीट, तीसरे चुनाव में 14 सीटें तथा अगले चुनाव में 32 सीटें जीती। यह हमारा क्रमिक विकास रहा है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि राष्ट्र प्रेम व सेवा भाव के साथ जिस तरह हम आगे बढ़ रहे वह सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि सेवा भाव के चलते ही भाजपा आज पूरे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आयी है और विकास अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक पहुचा है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने 1980 से अब तक भाजपा के क्रमिक विकास पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अटल जी के नेतृत्व में भाजपा की स्थापना हुई। अटल जी ने कहा था- अंधेरा छंटेगा, सूरज उगेगा, कमल खिलेगा। आज भाजपा का कमल पूरे देश में खिल रहा है और भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि कोरोना के टीकाकरण में भी भारत विश्व में सबसे आगे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचार दत्तोपंत ठेंगड़ी की भावना को प्रस्तुत करते हुए कहा कि दत्तोपंत ठेंगड़ी ने संघ परिवार की बैठक मे कहा था कि 21वीं सदी में भगवा पूरे देश में लहराएगा। उनकी यह भविष्यवाणी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है। हम सब देश की व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!