कंटेनमेंट जोन को छोड़ उत्तराखंड में खुले सभी मंदिर, होटल और मॉल, कई जगहों पर लगा जाम

Edited By Nitika,Updated: 08 Jun, 2020 05:03 PM

all religious places hotels and malls open in uttarakhand

केंद्र सरकार ने अनलॉक-1 के तहत आज से सभी धार्मिक स्थल होटल, रेस्टोरेंट और मॉल आदि खोलने की छूट दी थी। इसी के चलते लगभग ढाई महीने के बाद कंटेनमेंट जोन को छोड़कर उत्तराखंड में सभी धार्मिक स्थल होटल और रेस्टोरेंट आदि खोल दिए गए हैं।

 

देहरादूनः केंद्र सरकार ने अनलॉक-1 के तहत आज से सभी धार्मिक स्थल होटल, रेस्टोरेंट और मॉल आदि खोलने की छूट दी थी। इसी के चलते लगभग ढाई महीने के बाद कंटेनमेंट जोन को छोड़कर उत्तराखंड में सभी धार्मिक स्थल होटल और रेस्टोरेंट आदि खोल दिए गए हैं। वहीं इस छूट के दौरान कई जगहों पर लंबा जाम भी लगा दिखाई दिया।

देहरादून नगर निगम क्षेत्र और विभिन्न जिलों में सभी कंटेनमेंट जोन को छोड़कर सभी जिलों में धार्मिक स्थल, होटल, रेस्टोरेंट और मॉल खोल दिए गए हैं। यहां सामाजिक दूरी और सैनिटाइजेशन का ध्यान रखा जा रहा है। मंदिरों में श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ बिना मास्क के प्रवेश करने की भी अनुमति नहीं मिल रही है।

वहीं छूट के दौरान देहरादून के सहारनपुर चौक पर सड़क जाम रही। पिथौरागढ़ के सबसे व्यस्ततम नगर पालिका तिराहे में एक घंटे तक जाम लगा रहा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि रेस्टोरेंट और धार्मिक स्थल तो खुल गए लेकिन यहां बेहद कम लोग ही नजर आए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!