उत्तरकाशी के फिताड़ी गांव में मलबे में दबी 5 महिलाएं, एक की मौत

Edited By Nitika,Updated: 23 Jun, 2022 03:50 PM

5 women buried in rubble

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गोविंद वन्य जीव विहार राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह मिट्टी निकालते समय मलबे में दबने से एक महिला की मृत्यु हो गई।

 

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गोविंद वन्य जीव विहार राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह मिट्टी निकालते समय मलबे में दबने से एक महिला की मृत्यु हो गई। साथ ही एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना मोरी क्षेत्र के फिताड़ी गांव की है, जहां 5 महिलाएं घर के चूल्हे व मकान को लेपने के लिए मिट्टी निकालने गयी थीं। इसी दौरान पहाड़ी से मलबा आ गिरा और वे उसमें दब गईं।

वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने महिलाओं को मलबे से बाहर निकाला लेकिन 30 वर्षीया सूरी की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि 3 अन्य मामूली रूप से घायल हो गई हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!