पिथौरागढ़ और चंपावत में मिले 2 मृत तेंदुए, इलाके में मचा हड़कंप

Edited By Nitika,Updated: 14 Mar, 2021 11:24 AM

2 dead leopards found in uttarakhand

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों के जंगलों में 2 मृत तेंदुए मिले हैं। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

 

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड में पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों के जंगलों में 2 मृत तेंदुए मिले हैं। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

पिथौरागढ़ के वन रेंज अधिकारी दिनेश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 वर्षीय मृत तेंदुआ पिथौरागढ़ वन रेंज के तहत गैना गांव के जंगलों में मिला। उन्होंने बताया कि यह शव 10 दिन पुराना है और पोस्टमार्टम से पता चला है कि उसकी मौत भूख से हुई है।

वहीं एक अन्य मामले में चंपावत वन प्रभाग की पाटी रेंज में गार्सलेक के जंगलों से 10 माह की मादा तेंदुए का शव बरामद हुआ है। चंपावत वन प्रभाग के एक अधिकारी मनोहर सिंह सेमिया ने बताया कि मादा तेंदुए की मौत जंगल में किसी अन्य तेंदुए के साथ संघर्ष में हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!