Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 21 Dec, 2023 11:26 AM
यूपी के गोरखपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति पत्नी की हत्या के बाद पूरी रात उसी लाश के साथ सोता र...
गोरखपुरः यूपी के गोरखपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति पत्नी की हत्या के बाद पूरी रात उसी लाश के साथ सोता रहा। इतना ही नहीं पति रात भर वह पत्नी के चेहरे पर हाथ फेरकर रोता रहा। वहीं परिजनों को सुबह हत्या की जानकारी हुई तो उसने डांटकर सबको भगा दिया। जिसके बाद आरोपी के पिता ने पुलिस को हत्या की जानकारी दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी अनिल बेलदार बाहर रहकर कमाता है। उसकी पत्नी प्रियंका अपनी ससुराल गनौरी में रहती थी। मंगलवार को ही अनिल घर लौटा था। देर शाम से ही पत्नी प्रियंका से उसका झगड़ा हो रहा था। फिर दोनों अपने कमरे में चले गए। काफी देर बाद तक जब कमरे से दोनों बाहर नहीं आये तो पिता मुन्नीलाल ने खाना खाने के लिए अनिल को आवाज लगाई। अनिल ने डांटकर मुन्नीलाल को भगा दिया। इसके बाद मुन्नीलाल अपने कमरे में लौट आए, लेकिन जब सुबह हुई और घर में बहू की आवाज नहीं सुनाई पड़ी तो मुन्नीलाल को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कमरे का नजारा देखा तो वह हैरान रह गए। अनिल अपनी मृत पत्नी प्रियंका के साथ सोता मिला। प्रियंका के गले पर चोट के निशान मिले। उसके चेहरे पर भी घाव के निशान मिले हैं। पुलिस ने तत्काल आरोपी पति अनिल को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम भेजवाया। बुधवार की सुबह मृतका की मां आरती देवी पत्नी ने अपने दामाद के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी अनिल के खिलाफ दहेज के लिए हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।