यूपी: छठें चरण की कुल 14 सीटों में सिर्फ एक सीट पर जीतने की स्थिति में भाजपा

Edited By Ajay kumar,Updated: 09 May, 2019 03:07 PM

up winning only one seat in 14 seats of the sixth phase the bjp

लोकसभा चुनाव 2019 की कुल सात चरणों में से पांचवें चरण का मतदान खत्म हो चुका है। आगामी 12 मई को होने वाले छठें चरण में कुल 14 सीटों पर मतदान होना है।

लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2019 की कुल सात चरणों में से पांचवें चरण का मतदान खत्म हो चुका है। आगामी 12 मई को होने वाले छठें चरण में कुल 14 सीटों पर मतदान होना है। जिसमें 12 सीटों पर वोटों का गणित सपा-बसपा गठबंधन के पक्ष में बैठता है तो सिर्फ दो सीटों फूलपुर और प्रतापगढ़ पर समीकरण बीजेपी के पक्ष में हैं। 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इन सीटों में से आजमगढ़ को छोड़कर सभी पर कब्जा जमाया था। लेकिन, इस बार इन सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्मे का असर दिखाना होगा क्योंकि महागठबंधन यहां मजबूत विकेट पर खेल रहा है, कम से कम कागजों पर तो यही प्रतीत होता है। बता दें कि इसका विश्लेषण 2014 लोकसभा चुनाव में विभिन्न दलों को मिले मतों के आधार पर किया गया। 

प्रतापगढ़ को छोड़कर सभी 13 सीटों पर हारने की स्थिति में भाजपा- 
फूलपूर में, जहां से गठबंधन ने अपने प्रयोग की शुरुआत की थी, भाजपा को यहां पहले ही गठबंधन की मजबूती का एहसास हो चुका है। 2018 उपचुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। अगर सपा व बसपा उम्मीदवारों को 2014 में मिले वोट को देखें और अगर दोनों पार्टियों के पारंपरिक मतदाताओं ने उनका साथ नहीं छोड़ा तो भाजपा संभवत: प्रतापगढ़ को छोड़कर सभी 13 सीटों पर हारने की स्थिति में है। भाजपा इन सीटों पर काफी हद तक प्रधानमंत्री मोदी के वोट को अपने पक्ष में करने की शक्ति पर निर्भर है, क्योंकि उनका धुआंधार चुनाव प्रचार पारंपरिक वोट बैंक की सीमाओं को तोडऩे वाला साबित हो सकता है। पांच चरण के चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश की 80 में से 53 सीटों पर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है। 

अखिलेश के खिलाफ मैदान में भोजपुरी कलाकार निरहुआ- 
2014 में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने आजमगढ़ सीट पर जीत दर्ज की थी। लेकिन इस बार वह अपने गृह जनपद मैनपुरी से चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार इस सीट से मुलायम के बेटे व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मैदान में हैं जिनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी व प्रसिद्ध भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ से है। वहीं सुलतानपुर सीट से केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी मैदान में हैं। मेनका बेटे वरुण गांधी के स्थान पर चुनाव लड़ रही हैं जिनका कड़ा मुकाबला गठबंधन प्रत्याशी चंद्र भद्र सिंह से देखने को मिल रहा है। 

1. श्रावस्ती (2014)
विजेता :
ददन मिश्रा: भाजपा: वोट प्राप्त 3,45,964 
अतीक अहमद: सपा: 2,60,051
लालजी वर्मा:बसपा:1,94,890
सपा और बसपा मिलाकर : 4,54,890
फायदा: महागठबंधन 

 

2. डुमरियागंज (2014)
विजेता:
जगदंबिका पाल: भाजपा: 2,98,845
माता प्रसाद पांडे: सपा: 1,74,778
मुहम्मद मुकीम: बसपा: 1,95,257
फायदा: महागठबंधन

 

3. सुलतानपुर (2014)
विजेता:
फिरोज वरुण गांधी: भाजपा: 4,10,348
पवन पांडे: बसपा : 2,31,446
शकील अहमद: सपा: 2,28,114
सपा और बसपा मिलाकर : 4,59,590
फायदा: महागठबंधन

 

4. प्रतापगढ़ (2014)
विजेता:
कुंवर हरिवंश सिंह: भाजपा: 3,75,789
आसिफ निजामुद्दीन: बसपा: 2,07,567
प्रमोद कुमार सिंह पटेल: सपा: 1,20,107
सपा और बसपा को मिलाकर: 3,27,674
फायदा: भाजपा

5. लालगंज (2014)
विजेता:
नीलम सोनकर: भाजपा: 3,24,016
डॉ. बलिराम-बसपा: 2,33,971
बेचाई सरोज: सपा: 2,60,930
सपा और बसपा को मिलाकर: 4,94,901
फायदा: महागठबंधन

6. आजमगढ़ (2014)
विजेता:
मुलायम सिंह यादव: सपा: 3,40,306
रामाकांत यादव: भाजपा: 2,77,102
शाह आलम: बसपा: 2,66,528
सपा और बसपा को मिलाकर: 6,06,834
फायदा: महागठबंधन

 

7. जौनपुर (2014)
विजेता:
कृष्ण प्रताप : भाजपा-3,67,149
पारसनाथ यादव: सपा-1,80,003
सुभाष पांडेय: बसपा-2,22,0839
सपा और बसपा को मिलाकर: 4,00,842
फायदा: महागठबंधन

 

8. मछलीशहर (2014)
विजेता:
राम चरित्र निषाद- भाजपा : 4,38,210
तूफानी: सपा-1,91,387
भोलानाथ: बसपा - 2,66,055
सपा और बसपा को मिलाकर: 4,57,442

9. भदोही (2014)
विजेता:
वीरेंद्र सिंह : भाजपा-4,03,695
सीमा मिश्रा : सपा-2,38,712
राकेश धर त्रिपाठी : बसपा- 2,45,554 
फायदा: महागठबंधन

 

10.अंबेडकर नगर (2014)
विजेता:
हरि ओम पांडेय: भाजपा-4,32,104
राकेश पांडेय: बसपा-2,92,675
राममूर्ति वर्मा: सपा-2,34,467
सपा और बसपा को मिलाकर: 5,22,142
फायदा: महागठबंधन

 

11. फूलपुर (2014)
विजेता:
केशव प्रसाद मौर्या: भाजपा : 5,03,564
कपिल मुनी करवारिया: बसपा : 1,63,710
धर्म राज सिंह पटेल: 1,95,082
सपा बसपा को मिलाकर: 3,58,792
फायदा: भाजपा

 

12. बस्ती (2014)
विजेता: 
हरीश द्विवेदी: भाजपा- 3,57,680
बृजकिशोर सिंह : सपा-3,24,118
रामप्रसाद चौधरी : बसपा - 2,83,747
सपा और बसपा को मिलाकर : 6,07,865
फायदा: महागठबंधन

 

13. संतकबीर नगर (2014)
विजेता :
शरद त्रिपाठी : भाजपा-3,48,892
भीष्म शंकर उर्फ कौशल तिवारी : बसपा-2,50,914
धालचद्र यादव : सपा - 2,40,169
फायदा : महागठबंधन

 

14. इलाहाबाद (2014)
विजेता:
श्याम चरण गुप्ता : भाजपा- 3,13,772
केशरी देवी : बसपा - 1,62,073
कुंवर रेवती रमण सिंह : सपा - 2,51,763
सपा और बसपा को मिलाकर : 4,13,836
फायदा : महागठबंधन

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!