Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 04 Apr, 2024 05:53 PM
इस कलयुग के दौर में रिश्तों के मायने भी बदल गए हैं। मामला यूपी के मुरादाबाद का है। जहां एक भतीजे ने अपने ही चाचा को मौत के घाट उ...
मुरादाबाद: इस कलयुग के दौर में रिश्तों के मायने भी बदल गए हैं। मामला यूपी के मुरादाबाद का है। जहां एक भतीजे ने अपने ही चाचा को मौत के घाट उतार दिया। हैरानी की बात ये है कि भतीजे ने ऐसा अपनी चाची के प्यार में अंधा होकर किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला जनपद के भोजपुर थाना इलाके के मेदनीपुर का है। जानकारी के मुताबिक यहां के कल्लू सिंह यादव की हत्या उसकी पत्नी रिंकी और रिश्ते के भतीजे सुनेपाल ने रेशमी दुपट्टे से गला घोट के की है। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया की हरदयाल शराब का आदी था। वह आए दिन अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। उसकी पत्नि इस बात से बहुत परेशान थी। इसी बीच हरदयाल की पत्नी रिंकी रिश्ते में भतीजे लगने वाले सुनेलाल से प्रेम करने लगी। प्रेम प्रसंग के बाद रिंकी और सुनेलाल ने चाचा को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया।
एक दिन हरदयाल ने सुनेलाल को आवाज देकर अपने घर में बुला लिया। रात में दोनों में बहस हुई जिसके बाद सुनेलाल ने गला घोटकर अपने चाचा हरदयाल की हत्या कर दी। हत्या के बाद सुनेलाल ने हरदयाल की लाश को कमरे के अंदर डाल दिया। इस पूरे घटनाक्रम में चाचा की पत्नी सुनेलाल का पूरा साथ दिया। उसने अपने खुद के हाथ-पैर बंधवाए। इससे पहले मृतक चाचा की पत्नी पुलिस को गुमराह करती रही। जब पुलिस आई तो रिंकी ने एक अलग ही कहानी बताई और कहा कि उसके हाथ-पैर बांध कर कुछ लोगों ने उसके पति की हत्या कर दी, लेकिन पुलिस ने जांच कर इस मामले का खुलासा कर दिया है।