यूपी सरकार ने किया ऐलान, शोपियां आतंकी हमले में जान गवाने वाले दोनों मजदूरों के परिवार को 5 लाख की आर्थिक मदद

Edited By Isha,Updated: 19 Oct, 2022 01:50 PM

up government announced financial assistance of 5 lakhs to the families

कन्नौज: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकी हमले में जान गवाने कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के गांव दन्नापुरवा के रहने वालो दोनों मजदूरों 50 साल के राम सागर और 30 साल के मुनेश कुमार के परिवार को यूपी सरकार ने पांच- पांच लाख रुपए की आर्थिक मदद...

कन्नौज: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकी हमले में जान गवाने कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के गांव दन्नापुरवा के रहने वालो दोनों मजदूरों 50 साल के राम सागर और 30 साल के मुनेश कुमार के परिवार को यूपी सरकार ने पांच- पांच लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। दोनों मजदूर सितंबर महीनें में मजदूरी करने के लिए कश्मीर के शोपियां जिले में गए थे। 

। PunjabKesari

गांव के ठेकेदार के साथ गए थे कश्मीर 
दोनों मजदूर गांव के रहने वाले पिंटू ठेकेदार के कहने पर गांव के अन्य 30 मजदूरों के साथ कश्मीर के शोपियां जिले में सेव की बागवानी के लिए गए थे। इन सब मजदूरों का काम पेटियों में सेव भरने का था। काम खत्म होने के बाद 23 मजदूर तो वापस गांव आ गए लेकिन हिसाब ना होने की वजह से 7 लोग रूक गए थे। जिनमें ये दोनों लोग भी थे।

PunjabKesari

ग्रेनेड हमले में गई जान 

दोनों पर आतंकियों टारगेट किलींग के इरादे से ग्रेनेड से हमला किया था। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। रामसागर की एक बेटी और दो बेटा है। बेटी की शादी हो गई है, वहीं मुनेश का परिवार बेहद गरीब है। पति-पत्नी मजदूरी करके घर चलाते हैं। रोजगार न मिलने के कारण मनीष कश्मीर चला गया था।

PunjabKesari

मंत्री ने परिवार से की बात 

कन्नौज सदर सीट से विधायक और योगी सरकार में राज्य मंत्री असीम अरुण ने आतंकी हमले में मारे गए दोनों मजदूरों के परिवार से फोन पर बात की और दोनों परिवारों का ढाढ़स बढाया। मंत्री ने परिवार को आर्थिक मदद देने की भी बात बताई। दोनों मजदूरों का शव जल्द से जल्द शोपियां से उनके घर भीजवाने के लिए शोपियां की एसपी तनुश्री से अनुरोध भी क‍िया। एसपी शोपियां ने फोन पर बताया था कि घटना के आरोपी एक आतंकी को पुलिस ने सर्च आपरेशन के बाद गिरफ्तार कर लिया था।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!