UP BJP को मिल सकता है नया प्रभारी, अनुराग ठाकुर और C R  पाटिल का नाम सबसे आगे

Edited By Prashant Tiwari,Updated: 18 Jan, 2023 01:34 PM

up bjp may get new in charge names of anurag thakur and c r patil

लोकसभा 2024 के चुनाव को लेकर भारतीय जनता  BJP एक्टीव नजर आ रही है। जहां 16 व 17 जनवरी को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई राष्ट्रीय कार्यकारीणी की बैठक को दौरान 2023 में देश के 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों व 2024 में देश में होने...

लखनऊ (अश्वनी कुमार सिंह) : लोकसभा 2024 के चुनाव को लेकर भारतीय जनता  BJP एक्टीव नजर आ रही है। जहां 16 व 17 जनवरी को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई राष्ट्रीय कार्यकारीणी की बैठक को दौरान 2023 में देश के 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों व 2024 में देश में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा के कार्यकाल को जून 2024 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। वहीं दूसरी तरफ UP BJP को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। वहीं पार्टी राज्य के बड़े नेताओं को राष्ट्रीय टीम में शामिल करने पर भी विचार कर रही है।

PunjabKesari

2020 में बने थे UP के प्रभारी
बिहार के पूर्वी चंपारण से आने वाले राधा मोहन सिंह बिहार BJP के अध्यक्ष भी रह चुके है। वह 6 बार लोकसभा के के लिए चुने जा चुके है इसके साथ ही वह 2014 के मोदी सरकार 1.0 में केंद्रीय कृषि मंत्री का पद भी संभाल चुके है। वह  2010 और 2012 के बीच यूपी के भाजपा के सह-प्रभारी भी थे। इसके बाद उन्हें नवंबर 2020 में राज्य का प्रभारी बनाया गया था।  
PunjabKesari

अनुराग ठाकुर और सीआर पाटिल का नाम सबसे आगे
आपको बता दे कि UP BJP का अगले प्रभारी के रुप में केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर व गुजरात BJP के अध्यक्ष C R पाटिल के नाम में से किसी एक का ऐलान हो सकता है। इस वक्त यहीं दोनों नाम रेस में सबसे आगे है। CR पाटिल के नेतृत्व में ही पार्टी को गुजरात विधानसभा चुनाव में आज तक की सबसे बड़ी जीत मिली हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपने तेज तर्रार छवि के लिए जाने जाते है। वह मोदी कैबिनेट में बहुत ही कम समय में तेजी से ऊपर आए है। वह मोदी सरकार 1.0 में वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री भी रह चुके है।

PunjabKesari

UP के नेताओं को मिल सकता है राष्ट्रीय टीम में मौका
भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व आगामी चुनाव से पहले प्रदेश के बड़े नेताओं डॉक्टर दिनेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा, अश्वनी त्यागी, कमलेश पासवान को राष्ट्रीय टीम में मौका देने पर विचार कर रही है। आपको बता दे कि डॉक्टर दिनेश शर्मा यूपी के योगी सरकार 1.0 में उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के तौर पर काम कर चुके है। वहीं श्रीकांत शर्मा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहने के साथ ही योगी सरकार 1.0 में ऊर्जा मंत्री रह चुके है। 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत मिलने के बाद भी योगी कैबिनेट में जगह न मिलने पर शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी मिलने कि उम्मीज जताई जा रही थी। अश्वनी त्यागी संगठन में महामंत्री के पद पर नियुक्त है। वहीं कमलेश पासवान को आगे करके पार्टी अनुसुचित जातीयों में अपनी पैठ और मजबूत करना चाहती है।  

PunjabKesari

 


फरवरी के पहले सप्ताह तक ऐलान
उत्तर प्रदेश में बीजेपी के अंदर नई टीम और संगठन में बदलाव को लेकर तैयारियां तेज हैं। माना जा रहा है कि मकर संक्रांति के बाद या फरवरी के पहले सप्ताह में UP BJP की नई टीम का ऐलान हो सकता है। उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह की जगह अनुराग ठाकुर और सीआर पाटिल में से किसी एक को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!