दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी जोरदार टक्कर, 4 महिलाओं की मौत, 24 घायल

Edited By Pooja Gill,Updated: 20 Apr, 2024 10:22 AM

tragic accident speeding truck collides

Mainpuri News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आज यानी शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रॉली में सवार 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 के करीब...

Mainpuri News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आज यानी शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रॉली में सवार 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 के करीब लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा मैनपुरी के भोगांव में हुआ। बताया जा रहा है कि कन्नौज के थाना छिबरामऊ क्षेत्र में स्थित गांव कुंवरपुर निवासी वीरेंद्र सिंह की पुत्री की थाना बिछवां के गांव बेलधारा में शादी हुई है। उनकी पुत्री ने 10 दिन पहले पुत्र को जन्म दिया था। शुक्रवार को उसका नामकरण संस्कार था। वीरेंद्र सिंह अपने परिवारीजनों के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली से गांव बेलधारा गए थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर वापस घर लौट रहे थे। भोगांव क्षेत्र में द्वारकापुर के पास ट्रैक्टर की लाइट खराब हो गई। जिसके बाद चालक ने ट्रैक्टर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और लाइट की मरम्मत करने लगा। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रॉली में टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ेंः आज जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट; दोपहर को बोर्ड मुख्यालय में किया जाएगा घोषित, जानें कैसे करें चेक

PunjabKesari
ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रॉली
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में ट्रॉली में बैठी फूलमती पत्नी अवधेश, रमाकांति पत्नी दफेदार, संजय देवी पत्नी राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 24 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां द्रोपदी देवी पत्नी विशुन दयाल ने भी दम तोड़ दिया। सभी मृतक और घायल गांव कुंवरपुर छिबरामऊ के निवासी हैं। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!