प्रियंका की अखिलेश से फोन पर बातचीत के बाद गतिरोध टूटा, सपा प्रमुख बोले- अंत भला तो सब भला

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 21 Feb, 2024 04:35 PM

the deadlock broke after priyanka s phone conversation with akhilesh

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच गठबंधन को लेकर जारी गतिरोध बुधवार को समाप्त होने के साथ ही सीट बंटवारे पर ...

लखनऊ/नई दिल्ली: कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच गठबंधन को लेकर जारी गतिरोध बुधवार को समाप्त होने के साथ ही सीट बंटवारे पर दोनों दलों के बीच लगभग सहमति बन गई। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा की सपा प्रमुख अखिलेश यादव से फोन पर हुई बातचीत के बाद यह सहमति बनी। इसके बाद अखिलेश यादव ने कहा कि उत्‍तर प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर सपा का कांग्रेस से कोई विवाद नहीं है और दोनों दलों के बीच गठबंधन होगा। यादव ने मुरादाबाद में संवाददाताओं से बातचीत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा' में शामिल नहीं होने के सवाल पर कहा, ''अंत भला तो सब भला। बाकी आप लोग समझदार हैं।''

इस सवाल पर कि कांग्रेस के साथ गठबंधन होगा या नहीं, अखिलेश ने कहा, ''होगा।'' कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर विवाद के सवाल पर सपा प्रमुख ने कहा, ''कोई विवाद नहीं है। आपके सामने सब चीजें साफ हो जाएंगी।'' इस सवाल पर कि कांग्रेस के उत्‍तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लिये कांग्रेस के दरवाजे खुले होने की बात कही है, सपा अध्‍यक्ष ने कहा, ''अब यह सब बात पुरानी हो गयी है।'' नयी दिल्ली में कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने अखिलेश यादव से फोन पर बात की है जिसके बाद दोनों दलों के बीच गतिरोध टूटा और सीट बंटवारे पर लगभग सहमति बन गई है। सूत्रों ने कहा, ‘‘सीट की संख्या को लेकर विवाद नहीं था, बल्कि इस बात पर गतिरोध बना हुआ था कि कांग्रेस को कौन-कौन सी सीट दी जा रही हैं। सपा हमें अब कुछ ऐसी सीट देने पर सहमत हो गई है जो हम लड़ना चाहते थे।'' 

उन्होंने बताया, ‘‘सपा नेतृत्व की ओर से वाराणसी, अमरोहा, झांसी, फतेहपुर सीकरी, सहारनपुर और कुछ अन्य सीट कांग्रेस को दिए जाने पर सहमति जताई गई है। कांग्रेस श्रावस्ती लोकसभा सीट चाहती है, लेकिन अभी सहमति नहीं बनी है।'' सूत्रों ने यह भी कहा कि बलिया लोकसभा सीट को लेकर अभी स्पष्टता नहीं है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी पूर्वांचल की बलिया लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के लिए चाहती है। उन्होंने बताया कि सपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस को 16-18 सीटें मिल सकती हैं। लखनऊ में कांग्रेस के एक वरिष्‍ठ नेता ने बताया कि दोनों पार्टियों के बीच कुछ सीट को लेकर अदला-बदली की बात हो रही है। संभावना है कि सीट बंटवारे को लेकर बात बन जाएगी। 

गौरतलब है कि सपा ने ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्‍लूसिव अलायंस (इंडिया)' गठबंधन की अपनी सहयोगी कांग्रेस को उत्‍तर प्रदेश की 80 में से 17 लोकसभा सीट देने की पेशकश की थी। सपा अध्‍यक्ष को रायबरेली में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा में शामिल होना था, लेकिन वह शामिल नहीं हुए थे। सपा ने कहा था कि अखिलेश यात्रा में तभी शामिल होंगे, जब कांग्रेस इस पेशकश को स्‍वीकार करेगी। इसके बाद ऐसा लग रहा था कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन नहीं हो सकेगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!