जातिवाद से ऊपर उठकर विकासवाद की राह पर चल पड़ा है देश: मेनका गांधी

Edited By Mamta Yadav,Updated: 17 Apr, 2024 11:48 PM

the country has risen above casteism and embarked on the path of development

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सुल्तानपुर की सांसद मेनका गांधी ने आज कहा कि देश जातिवाद से निकलकर विकास‌वाद के रास्ते पर चल पड़ा है। गांधी ने दुर्गा नवमी के मौके पर नगर के गायत्री मन्दिर में जाकर हवन-पूजन किया। उन्होंने कहा प्रभु श्री राम व मां दुर्गा सबका...

Sultanpur News: पूर्व केंद्रीय मंत्री व सुल्तानपुर की सांसद मेनका गांधी ने आज कहा कि देश जातिवाद से निकलकर विकास‌वाद के रास्ते पर चल पड़ा है। गांधी ने दुर्गा नवमी के मौके पर नगर के गायत्री मन्दिर में जाकर हवन-पूजन किया। उन्होंने कहा प्रभु श्री राम व मां दुर्गा सबका कल्याण करें। उन्होंने गोलाघाट स्थित अपने केंद्रीय चुनाव कार्यालय का मंत्रोच्चार के साथ फीता काटकर उद्घाटन किया।

कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा का झंडा हर ओर लहरा रहा है
मेनका ने अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं,जनप्रतिनिधियों व साथी दलों के कार्यकर्ताओं के मेहनत व परिश्रम की भूरि-भूरि सराहना की। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं की फौज और उनकी ताकत अबकी बार सुल्तानपुर में नया इतिहास रचेंगी। उन्होंने कहा मोदी जी ने जिस तरह से देश की दिशा और दिशा बदली है। सुल्तानपुर में मैंने भी विकास व लोगों की मुसीबतों को प्राथमिकता पर रखकर काम किया है। उन्होंने कहा समर्पित कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा का झंडा हर ओर लहरा रहा है। उन्होंने आए हुए भाजपा सहित साथी दलों निषाद पार्टी,अपना दल व सुभाषपा के मौजूद लोगों का आभार प्रकट किया।

जातिवाद से ऊपर उठकर विकास के मुद्दे पर वोट करने का आवाह्न
उन्होंने कहा दूसरे पार्टी ने जाति के हिसाब से अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं। लेकिन जिस तरीके से जातिवाद कर रहे हैं बता दूं वह दोनों जातियां हमारी हैं, देश की हैं और अकलमंद हैं। वह जानते हैं कि सुल्तानपुर व देश के लिए बेहतर कौन हैं। उन्होंने कहा देश जातिवाद से निकलकर विकास‌वाद के रास्ते पर चल पड़ा है। उन्होंने सभी का जातिवाद से ऊपर उठकर विकास के मुद्दे पर वोट करने का आवाह्न किया। गांधी ने रामदासपुर में डां आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पत्रकारों से बात चीत करते हुए कहा कि उन्होंने कभी जाति व धर्म आधारित राजनीति नहीं की। अपने लंबे राजनीतिज्ञ अनुभव को साझा करते श्रीमती गांधी ने जनप्रतिनिधियों को नसीहत देते हुए कहा कि वे स्वयं को जनता का सेवक मानते हुए यदि कौम व मजहब से उठकर काम करे तो इस देश को हम बदल सकते है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का मोदी जी का सपना साकार हो रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!