जमाखोरों और मुनाफाखोरों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई: अखिलेश

Edited By ,Updated: 21 Oct, 2015 06:29 PM

strict action will be against hoarders and profiteers akhilesh

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य की जनता को अरहर की दाल वाजिब दाम पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

लखनऊ(नासिर): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य की जनता को अरहर की दाल वाजिब दाम पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में प्रत्येक जनपद में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के डिपो के माध्यम से सस्ती दाल उपलब्ध कराई जाएगी। जनता को सस्ती अरहर की दाल राशन कार्ड पर मिलेगी। निगम बिना लाभ-हानि के आधार पर दाल की बिक्री करेगा। 

मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्च स्तरीय बैठक में दालों की कीमत से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने दालों, विशेष रूप से अरहर की दाल की कीमत में देशव्यापी अप्रत्याशित बढ़ौतरी पर ङ्क्षचता जताते हुए कहा कि पूरे देश में खाद्यान्नों की कीमत को काबू में रखना केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। राज्य सरकार प्रदेश की जनता को राहत पहुंचाने के लिए अपने स्तर से जरूरी उपाय कर रही है। उन्होंने जमाखोरों और मुनाफाखोरों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
 
उन्होंने कहा कि खाद्य एवं रसद विभाग तथा स्थानीय प्रशासन दालों की कीमतों पर नजर रखें। इसके लिए जमाखोरों और मुनाफाखोरों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!