हाथरस की घटना को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने भांजी लाठियां

Edited By Ramkesh,Updated: 30 Sep, 2020 03:40 PM

sp protests over hathras incident nieces of police

हाथरस की घटना को लेकर पूरे देश में काफी गुस्सा है। इसी क्रम में राजनीतिक पार्टी भी योगी सरकार पर सवाल उठा रही हैं

लखनऊ: हाथरस की घटना को लेकर पूरे देश में काफी गुस्सा है। इसी क्रम में राजनीतिक पार्टी भी योगी सरकार पर सवाल उठा रही हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घटना को लेकर आज लखनऊ में प्रदर्शन किया साथ ही सीएम का पुतला भी फूंका सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान काफी पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने समझाने का प्रयास भी किया लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। इस पर पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर जम कर लाठी चार्ज किया। सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रदेश में कानून का अपराधियों में डर नहीं है। सरकार अपराधियों को बचा रही है। लोकतंत्र में जनता की अवाज को योगी सरकार दबा रही है।

बता दें कि हाथरस में दलित युवती के साथ निर्भया जैसी हैवानियत की गई। जिसे लेकर लोगों का आक्रोश झलक रहा है। दिल्ली के जिस सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता ने कल आखिरी सांस ली और उसके बाद अस्पताल के बाहर प्रदर्शन हुआ, कैंडल मार्च निकला। बुधवार को सपा ने धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। गुस्‍साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। इस दौरान कई लोग चोटिल हो गए। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!