'मैंने अपने राजनीतिक गुरु को खो दिया'

Edited By Deepika Rajput,Updated: 25 Aug, 2019 09:25 AM

siddharth nath statement

उत्तर प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि देश ने गौरवान्वित करने वाला सपूत खो दिया।

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि देश ने गौरवान्वित करने वाला सपूत खो दिया। दिवंगत नेता को अपना राजनीतिक गुरु बताते हुए उन्होंने कहा, ‘आज मैं जो भी कुछ हूं, उसमें उनका पूरा योगदान और मार्गदर्शन है।'

उन्होंने कहा, पार्टी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने पर उन्होंने ही मुझे बताया कि कैसे अच्छा प्रवक्ता बना जा सकता है। जेटली का निधन देश और पार्टी के लिए गहरा आघात है। इसकी भरपाई होना मुश्किल है। उनके निधन से मुझे जो क्षति हुई है उसे शब्दों में बयां करना मेरे लिए संभव नहीं हैं। जेटली पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत थे। उनके आचार व्यवहार से बहुत कुछ सीखने को मिलता था। देश ने एक महान आर्थिक सुधारक, गौरवान्वित करने वाला एक बेटा, एक राष्ट्र भक्त और एक ऐसा व्यक्ति खोया जो पार्टी के लिए संकट मोचन हुआ करते था।

सिद्धार्थनाथ ने कहा कि जेटली का व्यक्तित्व ऐसा था जो सबको साथ लेकर चलने में विश्वास करते थे। वह चीजों को सरल बनाते थे और मीडिया के मित्र थे। उनके निधन से देश को बहुत बड़ी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई शीघ्र होना संभव नहीं है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!