Edited By ,Updated: 26 Oct, 2016 07:35 PM
सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वह अब मुख्यमंत्री के मातहत नहीं हैं जो उनकी बात मानें।
लखनऊ: सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वह अब मुख्यमंत्री के मातहत नहीं हैं जो उनकी बात मानें। मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने के बाद बुधवार को शिवपाल ने सरकारी बंग्ला खाली कर दिया।
इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें पिता का सम्मान करना चाहिए। नेताजी ने ही उन्हें मुख्यमंत्री बनाया है। अखिलेश यादव के मंत्रिमंडल में वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि नेताजी के कहने पर ही वह सरकार में वापसी कर सकते हैं।
शिवपाल ने मंत्रियों को सलाह दिया कि वह किसी के बहकावे में न आएं। वहीं पार्टी में विवाद के सवाल पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि पार्टी और परिवार में अब कोई विवाद नहीं है। पार्टी में सबकुछ ठीक है।
Up Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें