Edited By ,Updated: 13 Nov, 2016 09:48 AM
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हमें आटे की नहीं बल्कि पाकिस्तान में सन्नाटे की जरूरत है।
लखनऊ: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हमें आटे की नहीं बल्कि पाकिस्तान में सन्नाटे की जरूरत है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भोजपुरी अध्ययन शोध केंद्र के एक कार्यक्रम में उन्होंने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे बड़ा खतरा आतंकवाद है और इसके खिलाफ दुनिया को एक होना चाहिए।
हमें आटे की नहीं, पाकिस्तान में सन्नाटे की जरूरत
राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को आतंकवाद की पनाहगाह बताते हुए कहा कि लोग दाल-आटे से ज्यादा पाकिस्तान में सन्नाटा चाहते हैं। भोजपुरी बोलने वाले से इस बारे में आप पूछेंगे तो वह कहेगा ‘ना हमरे को आटा चाहिए ना हमरे को टाटा चाहिए, हमें पाकिस्तान में सन्नाटा चाहिए’। राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सरकार भोजपुरी भाषा की बेहतरी के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।
UP Latest News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें