किशोरी से दुष्कर्म मामले में एक गिरफ्तार, दो की तलाश

Edited By PTI News Agency,Updated: 01 Aug, 2020 04:26 PM

pti uttar pradesh story

मुजफ्फरनगर, एक अगस्त (भाषा) पुलिस ने यहां 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में तीन में से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मुजफ्फरनगर, एक अगस्त (भाषा) पुलिस ने यहां 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में तीन में से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरोपियों ने किशोरी को बृहस्पतिवार को उस वक्त अगवा किया जब वह गांव के कचराघर में कचरा डालने गई थी।
भोपा पुलिस थाने के थानाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी लड़की को कथित तौर पर गन्ने के खेत में ले गए और उससे दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि तीन आरोपियों में से एक ने घटना का वीडियो भी बनाया।

कुमार ने बताया कि एक आरोपी गौरव को शुक्रवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया और बाकी दो को पकड़ने के प्रयास चल रहे हैं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!