किसानों को केवल विज्ञापनों में याद करती है योगी सरकार: प्रियंका

Edited By Deepika Rajput,Updated: 09 Oct, 2019 12:28 PM

priyanka gandhi tweet

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार को किसानों की याद केवल विज्ञापनों में आती है। प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा कि, ‘उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को परेशान करने के कई तरीके ईजाद किए हैं।

लखनऊः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार को किसानों की याद केवल विज्ञापनों में आती है।
PunjabKesari
प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा कि, ‘उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को परेशान करने के कई तरीके ईजाद किए हैं। किसानों के साथ कर्ज माफी के नाम पर धोखा किया। बिजली बिल के नाम पर उनको जेल में डाला।' उन्होंने दावा किया, ‘बाढ़-बारिश से बर्बाद फसल का कोई मुआवजा नहीं मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार को किसानों की याद केवल विज्ञापनों में आती है।'
PunjabKesari
कांग्रेस महासचिव ने किसानों की आत्महत्या से संबंधित एक मीडिया रिपोर्ट सामने आने के बाद योगी आदित्यनाथ की सरकार पर निशाना साधा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के महोबा और हमीरपुर में कर्ज से परेशान दो किसानों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!