प्रियंका गांधी का बीजेपी पर हमला- EVM में गड़बड़ी न हुई तो 180 से नीचे सिमट जाएगी

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 18 Apr, 2024 10:37 AM

priyanka gandhi s attack on bjp if there is no glitch in evm

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार बुधवार को थम गया। आखिरी दिन कांग्रेस महासचि प्रियंका गांधी ने सहारन...

सहारनपुर: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार बुधवार को थम गया। आखिरी दिन कांग्रेस महासचि प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के समर्थन में रोड शो किया। जिसके बाद प्रियंका ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में BJP बुरी तरह हारने वाली है और INDIA ब्लॉक देश में नई सरकार बनाने जा रहा है।

प्रियंका गांधी ने रोड शो के दौरान बीच-बीच में जनता को भी संबोधित किया, जिसमें उन्होंने BJP सरकार पर हमला करते हुए कहा कि ”आज जो सरकार में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सच के उपासक नहीं हैं, ये ‘सत्ता’ के उपासक हैं। BJP सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है, ये सत्ता के लिए सरकारें गिरा सकते हैं, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे, यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। 

वहीं, रोड शो के बाद जब एक मीडियाकर्मी ने प्रियंका गांधी से सवाल किया कि BJP अपनी सीटें 400 पार बता रही है, आप INDIA को कितने सीटें आने का अंदाजा लगा रही हैं? इसका जवाब देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, “BJP किस आधार पर कह रही है कि उनकी 400 सीटें आ रही हैं, कोई चुनाव से पहले कैसे ये बात कह सकता है कि उनको कितनी सीटें मिल रही हैं, इसका मतलब तो ये हुआ उन्होंने पहले से ही कुछ EVM में गड़बड़ कर रखी है। मैं इतना कह सकती हूं अगर चुनाव में EVM में धांधली नहीं हुई तो ये लोग 180 सीटें भी नहीं जीत पाएंगे।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!