लखनऊ पहुंची द्रौपदी मुर्मू, मंत्री ने ढोलक बजाकर किया स्वागत, सीएम योगी भी रहे मौजूद

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 08 Jul, 2022 06:24 PM

presidential candidate draupadi murmu will come to lucknow today

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू शुक्रवार को लखनऊ दौरे पर हैं। यूपी से चुनावी समर्थन जुटाने के लिए द्रोपदी मुर्मू सीएम योगी के आवास पर प्रस्तावित बैठक में भाजपा, अपना दल और निषाद पार्टी के...

लखनऊ: NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को लखनऊ दौरे पर पहुंची। उनके स्वागत में योगी सरकार के मंत्री असीम अरुण खुद एयरपोर्ट पर ढोलक बजाकर उनका स्वागत किया। मुर्मू के स्वागत के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ समेत पूरा मंत्रिमंडल एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। 
 

 

सूत्रों की मानें तो द्रौपदी मुर्मू को यूपी से बड़ी बढ़त मिल सकती है। बीजेपी और अपना दल के साथ ही बसपा ने भी मुर्मू के समर्थन का ऐलान किया है। सपा सहयोगी ओमप्रकाश राजभर भी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देंगे। वहीं अखिलेश यादव के चाचा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी द्रौपदी मुर्मू का साथ देंगे। इसके अलावा जनसत्ता दल के रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया भी मुर्मू को समर्थन देंगे।
 

बता दें कि राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 18 जुलाई को होना है और तथा मतगणना 21 जुलाई को होगी। विधायक के एक वोट का मत मूल्य 208 और सांसद के वोट का मूल्य 700 है। भाजपा व सहयोगियों के 273 विधायकों और 66 लोकसभा व 25 राज्यसभा सांसदों के मतों का मूल्य तकरीबन 1.21 लाख है। 
 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!