'भाजपा के लिए देश से बड़ा कुछ नहीं है...', PM मोदी बोले- मैं देश को झुकने नहीं दूंगा

Edited By Harman Kaur,Updated: 06 Apr, 2024 12:59 PM

pm modi spoke in saharanpur

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में भारत की एक वोट का डंका बज रहा है......

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में भारत की एक वोट का डंका बज रहा है। मैंने प्रण लिया है कि देश को झुकने नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी राजनीति पर नहीं राष्ट्रनीति पर चलती है। विपक्षी दल शक्ति के खिलाफ हैं। क्या कोई शक्ति खत्म कर सकता है। ये देश वासियों के वोट की ताकत है। हमने 10 साल में देश को मजबूत किया है। बीजेपी के लिए राष्ट्र प्रथम है। 2014 से पहले देश में निराशा का दौर था। अब गरीबों को मुफ्त राशन की गारंटी मिल रही है। 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। इंडिया गठबंधन शक्ति को चुनौती दे रहा है लेकिन हमारे साथ मातृशक्ति का आर्शीवाद है। हम शक्ति उपासना को नकारते हैं।
PunjabKesari
'हमारी सरकार ने तीन तलाक को खत्म किया'
लोगों को तीन तलाक का डर हमेशा सताता रहता है। लेकिन हमारी सरकार ने तीन तलाक को खत्म किया है और फिर तीन तलाक के लिए सख्त कानून बनाए। इससे मुस्लिम परिवारों को बड़ी राहत मिली है। बीजेपी के लिए देश से बड़ा कुछ नहीं है। वहीं, उन्होंने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने कमीशन को प्राथमिकता दी है। इंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार के लिए हैं।
PunjabKesari
निराशा को आशा और आशा को विश्वास में बदलूंगा: PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि 2024 का चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है, बल्कि ये चुनाव विकसित भारत बनाने के लिए है।मैंने उस समय गारंटी दी थी की देश झुकने नहीं दूंगा, हर स्थिति को बदलूंगा। निराशा को आशा और आशा को विश्वास में बदलूंगा। आपने अपने आशीर्वाद में कोई कमी नहीं रखी। याद किजिए तब हमारा भारत 11वें नंबर की ताकत था। अब मोदी ने 5वें नंबर की ताकत बना दिया है।
PunjabKesari
'भाजपा ने लोगों का भरोसा जीता है, लोगों का दिल जीता है'
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'आज हिंदुस्तान के हर कोने से एक ही आवाज आ रही है। महिलाएं भी बोल रही हैं, बुजुर्ग भी बोल रहे हैं, गांव भी बोल रहा है, शहर भी बोल रहे हैं - फिर एक बार मोदी सरकार। साथ ही उन्होंने कहा, आज भाजपा का स्थापना दिवस है। बहुत कम दशकों में ही भाजपा के साथ रिकॉर्ड संख्या में हमारे देशवासी जुड़े हैं। भाजपा ने लोगों का भरोसा जीता है, भाजपा ने लोगों दिल जीता है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि भाजपा राजनीति नहीं, राष्ट्रनीति पर चलती है। भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम है, ये भाजपा के नारा नहीं बल्कि हमारे article of faith है। इस दौरान पीएम मोदी के साथ-साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी भी रैली में मौजूद है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!