फूलपुर ऐतिहासिक स्थान है पर लगातार उपेक्षित रहा: रीता जोशी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Feb, 2018 07:33 AM

महिला कल्याण एवं पर्यटन मंत्री डा. रीता बहुगणा जोशी ने कहा कि फूलपुर ऐतिहासिक स्थान है फिर भी यह लगातार उपेक्षा का दंश झेल रहा है। डा. जोशी ने भाजपा महिला कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि....

इलाहाबाद: महिला कल्याण एवं पर्यटन मंत्री डा. रीता बहुगणा जोशी ने कहा कि फूलपुर ऐतिहासिक स्थान है फिर भी यह लगातार उपेक्षा का दंश झेल रहा है। डा. जोशी ने भाजपा महिला कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि फूलपुर ऐतिहासिक जगह रहने के बावजूद लगातार उपेक्षा का दंश झेल रहा है। विकास के क्षेत्र मे इसका कोई वजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर विकास के कार्य तेजी से हो रहे जिसमें फूलपुर भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए कड़े कानून बनाए हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। महिलाओं की ताकत को पहचान मिली है। आज देश में रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री ओर लोकसभा अध्यक्ष इसके प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। पर्यटन मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार के शासनकाल में महिलाओं का घर से निकलना दूभर था। अपराध का बोलबाला था।

उन्होंने कहा कि एन्टी रोमियो स्क्वाड का गठन कर महिलाओं के साथ हो रहे छेड़छाड़ पर नियंत्रण किया गया है। अब महिलाएं भयमुक्त समाज का अहसास कर रही हैं। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से फूलपुर उपचुनाव के पार्टी प्रत्याशी कौशलेन्द्र सिंह पटेल को विजयी बनाकर वर्ष 2014 की तरह पुन: कमल खिलाने का अपील की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!