खतरे में ओम प्रकाश राजभर की जान, कहा- योगी सरकार करा सकती है मेरी हत्या

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 15 Nov, 2021 07:37 PM

om prakash rajbhar said yogi government can get me killed

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को अपनी जान का खतरा महसूस हुआ है। भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए राजभर ने कहा है कि भाजपा सरकार मेरी हत्या करा सकती है।

वाराणसी: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को अपनी जान का खतरा महसूस हुआ है। भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए राजभर ने कहा है कि भाजपा सरकार मेरी हत्या करा सकती है। मुझे झूठे मुकदमे में फंसाने का ताना-बाना भाजपा सरकार बुन रही है। लेकिन, मैंने करोड़ों ओम प्रकाश राजभर जैसों को लीडर बना दिया है। कितने को मारोगे, हर घर में ओम प्रकाश राजभर पैदा हो गया है।
PunjabKesari
सोमवार को भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल भागीदारी पार्टी (पी) द्वारा आयोजित वंचित, पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक महापंचायत में ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि बंगाल में खेला हुआ था। अब 2022 के विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश में खदेड़ा होबे। भाजपा को जिस दरवाजे से सत्ता में लाया था उसी दरवाजे से भगा कर दिखाएंगे। पूर्वांचल की जनता ओम प्रकाश राजभर के साथ चलती है तो सत्ता उसी की ओर चलती है। केंद्र और प्रदेश की सरकार को झूठा बताते हुए कहा कि महंगाई चरम पर है।

इसके साथ ही उहोंने कहा कि नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं। सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। प्रदेश में भुखमरी फैली हुई है। गरीबों को भरपेट भोजन नहीं मिल रहा है। खाद-बीज की कीमत आसमान छू रही है। किसान जब हक मांगता है तो प्रदेश की सरकार उनको कुचलने का कार्य करती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!